Home चंदौली नौका संचालन बंद होने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

नौका संचालन बंद होने पर प्रदर्शन कर जताया विरोध

चहनियां। टांडाकला कैथी के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल हटाए जाने के बाद आये दिन लोगों को नयी नयी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। पीपा पुल बंद होने के बाद शासन स्तर पर गंगा से पार उतरने वालों के लिए निशुल्क नौका संचालन शुरू कराया गया था। जिसे गुरुवार को चौकी प्रभारी मारूफपुर द्वारा बंद करा दिया गया। जिससे गंगा पार कर अपने गनतव्य को जाने के लिए आये लोगों को हालकान होना पड़ा।
वाराणसी के कैथी को चंदौली के टांडाकला से जोड़ने वाले टांडाकला कैथी गंगा घाट पर स्थित बने पीपा पुल को बीते 15 जून को हटा दिया गया था। जिसके बाद आवागमन के लिए चार नौकाओं का निशुल्क संचालन शुरू करा दिया गया। जिसे चौकी प्रभारी द्वारा बंद करा देने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए गंगा घाट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गंगा नदी पार करने के लिए आवागमन की सुबिधा बहाल कराने की मांग किया। लोगों ने कहा कि नौका संचालन बंद होने से सावन महीने में बाबा मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन दुर्लभ हो जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पीयूष जयसवाल, सोनू खान, अनिल ,लीला देवी, त्रिलोकी गुप्ता, आनंद कुमार, सूरज, बबलू, चन्दन जायसवाल आदि रहे। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया की डीएम के निर्देश पर नौका संचालन बंद कराया गया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाई निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here