Home चंदौली प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी ने निजी खर्च से बनवा दिया चकरोड

प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी ने निजी खर्च से बनवा दिया चकरोड

चहनियां। बिकास खण्ड चहनियां के हुसेपुर ग्राम पंचायत अन्तर्गत राजस्व गांव शेरपुर से नदेसर बार्डर तक कोई रास्ता ना होने से पच्चीस तीस घर के लोगों काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था। लोगों को लगातार हो रही दिक्कत को देखते हुए हुसेपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए पिछला चुनाव लड़ चुके रामलखन यादव ने एसडीएम मनोज पाठक के दिशा निर्देशन में अपने निजी खर्च से करीब चार सौ मीटर लम्बे चकरोड का निर्माण कराया। जिससे स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत हुसेपुर के अंश भाग शेरपुर से लगे नदेसर ग्राम पंचायत अन्तर्गत बसे लोगों के आवागमन के लिए कोई रास्ता न होने से बीते बीस साल से काफी फजीहत उठानी पड़ रही थी। कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान के यहां गुहार लगाने के बाद भी उक्त क्षेत्र के लिए रास्ता की व्यवस्था नही हो पायी। जिसको लेकर हुसेपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके रामलखन यादव ने एसडीएम मनोज पाठक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान के लिए गुहार लगायी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को रास्ता निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। जिसपर अमल करते हुए लेखपाल तहसील की टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइश कराकर तत्काल अपने सामने ही रास्ता निर्माण कराकर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दिया। उक्त चकरोड निर्माण में खर्च हुई धनराशि का भार पूर्व प्रत्याशी ने वहन किया। चकरोड निर्माण से स्थानीय लोगों टेल्हु यादव, सुनील यादव, बुल्लु यादव, बम्बू यादव, ओमप्रकाश यादव, बीरेन्द्र, बिकास उर्फ गोलू, सोनू, परविन्द, छोटू, सियाराम यादव, प्रवीण यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here