Home चंदौली भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग

भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग

चहनियां। जनपद चन्दौली के विभिन्न गांवों में हुए भ्रष्टाचार पर से पर्दा हटाने के क्रम में आरटीआई एक्टिविस्ट दीपेश कुमार सिंह ने इस बार चहनियां विकास खण्ड के त्रिपाट ग्राम सभा के तत्कालीन ग्राम प्रधान (सन 2015- 2020के मध्य) अशोक सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। दीपेश ने प्रार्थना पत्र में आरोप में लगाया है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान त्रिपाट ने अपनी माता चन्द्रावती सिंह और अपने भाई अरुण सिंह की पत्नी गीतांजली सिंह की दो फर्म मेसर्स चन्द्रावती सिंह एवं सूर्य ग्रुप एंड कंपनी बनारस के एक ही पते पर रजिस्टर्ड कराया और अपने प्रधानी के खाते से लाखों रुपये सामग्री का इन दोनों के फर्म पर भुगतान किया है। जो पूर्णतः भ्रष्टाचार है। यदि ग्राम सभाओं में 1 लाख से अधिक का कार्य हो तो कोटेशन या टेंडर से सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्म का चयन किया जाता है और यदि फर्में खुद प्रधान के परिजनों की होगी तो कोटेशन या टेंडर की प्रक्रिया निष्पक्ष ही नही होगी। इसी आधार पर दीपेश ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र सहित प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा त्रिपाट के तत्कालीन प्रधान अशोक सिंह के उन सभी कार्यो के जांच की मांग की है जिनमे सामग्री का भुगतान मेसर्स चन्द्रावती सिंह और सूर्या ग्रुप एन्ड कम्पनी को भुगतान हुआ है और साथ ही साथ उन सभी कार्यो के टेंडर और कोटेशन प्रक्रिया को शून्य करते हुये समस्त धनराशि की वसूली की भी मांग की है। आरटीआई एक्टिविस्ट दीपेश सिंह ने जनपद चन्दौली के सकलडीहा ब्लॉक के बर्थरा कला, चहनियां के विशुनपुरा और कांवर के बाद इस चौथे गांव में इस प्रकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। पत्र प्रतिनिधि से बातचीत में बताया है कि अभी ऐसे कई कर्मचारी और प्रधान हैं जिन्होंने इस तरह का कार्य किया है। शीघ्र ही उनके जांच का भी प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। यदि जनपद स्तर से कार्यवाही नही होती तो समस्त मामलों को क्लब कर एक साथ माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका कर भ्रष्टाचारियों को दंडित कराया जाएगा। कमलेश यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here