मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी।
सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार चौपाल कार्यक्रम
चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
वही पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, आजीविका मिशन, कृषि विभाग, कौशल मिशन,बाल विकास परियोजना विभाग, श्रम विभाग, आईपी आरपी विभाग, शिक्षा विभाग, आदि के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों से सीधे गांव में लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ जानने वालों लेने का मौका मिला है। इसकी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हो पा रही थी। ग्राम पंचायतों में अलग-अलग दिनांको पर ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसका लाभ भी मिल रहा है। जिससे योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब किसी अधिकारी व कर्मचारी के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस दौरान सकलडीहा विकास खंड अधिकारी अरुण पांडेय, सचिव अरविंद कुमार गौतम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, आईपी आरपी सरोज विश्वास , सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।