Home चंदौली No need to go outside for CNG.  First online CNG petrol pump...

No need to go outside for CNG.  First online CNG petrol pump opened in Sakaldiha

सकलडीहा। विकास खंड इलाके के ताजपुर गांव में पूज्य अघोरेश्वर फ्यूल सेंटर पर गेल द्वारा जनपद चंदौली का पहला ऑनलाइन सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) पंप का उद्घाटन सुक्रवार को किया गया।जिसका उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया।उद्घाटन समारोह में बोलते हुए विधायक सुशील ने कहा कि आज इस व्यस्ततम जिंदगी में लोग प्रकृति की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर कहीं 100 पौधे लग रहे हैं, उसमें से मात्र 20 पौधे ही बच पाते हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण चारों तरफ पेड़ों को काटा जा रहा है।ऐसे में सीएनजी गैस के द्वारा कम खर्च में वाहन चल सकेंगे, और सी एन जी के प्रचलन से प्रकृति को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। क्योंकि सीएनजी से प्रदूषण बहुत कम होता है। इससे प्रदूषण न के बराबर होता है।आप को बता दे की इसे पहले सीएनजी भरवाने के लिए बनारस अथवा पड़ाव पर जाना पड़ता था।खास कर सड़क पर लोकल दूरी पर आटो चला रहे लोगो के लिए और सीएनजी कार मालिको के लिए यह सबसे सुविधाजनक है अब उनको सीएनजी के लिए बनारस पड़ाव के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।वही पेट्रोल पंम्प् के प्रोप्रराइटर नवल किशोर सिंह ने कहा की वाहन स्वामियों के भरोषा और गुणवत्ता के साथ सर्विस प्रदान करने की पूरी कोशिश की जायेगी जिसे वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, धानापुर प्रमुख अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, गेल के अधिकारीयों के साथ गिरधारी लाल जायसवाल, रविंद्र प्रताप सिंह, पॉप पाल सिंह, जय वीर पांडे, अभय सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, अरविंद उपाध्याय, उमाशंकर नंदकिशोर शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, लाल बहादुर यादव, प्रशांत कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here