Home चंदौली Janchoupal program in Keshavpur village of Sakaldiha development block

Janchoupal program in Keshavpur village of Sakaldiha development block

सकलडीहा।विकासखंड क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को चलो चंदौली अभियान के तहत जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा संयुक्त विकास खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।वही पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, आजीविका मिशन, कृषि विभाग, कौशल मिशन,बाल विकास परियोजना विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
चलो चंदौली जन चौपाल में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों से सीधे गांव में लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ जानने वालों लेने का मौका मिला है। इसकी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हो पा रही थी। ग्राम पंचायतों में अलग-अलग दिनांको पर चलो चंदौली जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसका लाभ भी मिल रहा है। जिससे योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब किसी अधिकारी व कर्मचारी के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस दौरान सकलडीहा विकास खंड अधिकारी अरुण पांडेय, रणजीत सिंह एडीओ आई एस बी, श्री बजरंगी पांडेय,एडीओ पंचायत,गणेश अहीर,सचिव, ग्राम प्रधान कृष्णानंद, प्रधानाध्यापक अशफाक अहमद, कमला प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here