Home चंदौली संपूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रार्थना पत्रों में 5 का मौके पर...

संपूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रार्थना पत्रों में 5 का मौके पर निस्तारण

सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर 50 प्रार्थना पत्रों में पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष प्रार्थना पत्रों को सक्षम अधिकारियों की निगरानी में संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के यहां प्रेषित कर दिया गया। आपको बताते चलें कि विगत कई माह पश्चात शनिवार को सकलडीहा तहसील प्रांगण में सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जहां विभिन्न मामलों को लेकर 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए वहीं उपस्थित अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के कार्यालय पर प्रेषित कर दिया गया। आपको बताते चले कि विगत माह पूर्व निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु जिले में संपूर्ण समाधान दिवस जैसे कार्यक्रमो का आयोजन नही किया जा रहा था। जिसके कारण फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं को अवगत कराने के लिए अधिकारियों के पास स्वयं जाना पड़ता था। जिस पर अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही थी। वही नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न होने के पश्चात शनिवार को सकलडीहा तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 50 प्रार्थना पत्रों में 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, तथा अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here