चहनियां। कंपोजिट विद्यालय नादी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव को माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
न्याय पंचायत नादी के शिक्षण संकुल सचिन सिंह द्वारा आयोजित शिक्षण संकुल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ माया सिंह एवं डायट प्रवक्ता राजेश सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वीरेंद्र सिंह यादव जी का सम्मान किया गया।
डॉ माया सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह यादव एक अच्छे, कर्मठ और लग्नशील शिक्षक हैं, उनके द्वारा विद्यालय में बहुत सारी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए शिक्षण व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने में तथा प्रबंधन का दायित्व निभाते हुए इन्होंने विद्यालय को निरंतर ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार सिंह जी ने वीरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके बच्चे आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। ब्लॉक से लेकर जिले तक इनकी पहचान तथा उनके विद्यालय की पहचान स्थापित हो रही है। इस अवसर पर बीइओ राजेश चतुर्वेदी, एआरपी मनोज कुमार गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, अशोक यादव, विजय शंकर पांडे, रामसुख यादव, रामरति चौहान, सलमा शाहीन, शाहिद अली, सुदर्शन यादव, प्रवीण तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉक्टर महेंद्र सिंह यादव ने किया तथा संचालन डॉक्टर आत्म प्रकाश पांडे ने किया।