Home चंदौली भागवत प्राप्ति का सरल साधन है संकीर्तन!सत्संग से होता है पाप का...

भागवत प्राप्ति का सरल साधन है संकीर्तन!सत्संग से होता है पाप का नाश–1008 संत दास जी महाराज

भागवत कथा सुनाते व्यास जी

सकलडीहा।युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा ग्राम सभा धरहरा में करवाए जा रहे सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में आज व्यास जी श्री श्री १००८ संत दास जी ने कहा की भगवत प्राप्ति का एक मात्र सरल साधन है भगवत संकीर्तन!राम नाम के रस का पान भगवान शंकर स्वयं किया करते थे।कलयुग में भगवत प्राप्ति करना बहुत आसान है।अन्य समय में जो घनघोर तपस्या से कृपा मिलती वो कलयुग में मात्र संकीर्तन और संतो की संगति से ही संभव है।कथा में आज भक्त वत्सल भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ और वासुदेव जी भगवान कृष्ण को लेकर वृंदावन में प्रवेश कर रहे है। कथा में भगवान के जन्म के समय श्रद्धालुओ जयकारे के साथ भगवान के जन्म का स्वागत किया।कथा शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रति दिन की भाती चली।कथा के बाद भागवत भगवान की आरती तथा श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओ ने कहा की पवित्र वैसाख मास में भागवत कथा रूपी अमृत पान करने का सौभाग्य मिला है।मोर्चा संयोजक शैलेंद्र पांडेय कवि ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को कथा समापन था विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमे श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कथा सुनते श्रद्धालुगण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here