।भारतीय जनता पार्टी अपने पार्टी के स्थापना दिवस को “सामाजिक न्याय सप्ताह” के तौर पर मना रही है जोकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे प्रदेश नहीं बल्कि देश में भी इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता व भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने बैनर तले मनाया! जिसमे गरीबों शोषित वंचित लोगों के लाभ के लिए आयोजित कर रही कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा चंदौली के कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि अमित सिंह, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक संजय यादव के द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें महिलाओं एवं नव युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में डॉक्टर ए पी शर्मा डॉ बीके प्रसाद डॉक्टर संजीव जयसवाल डॉक्टर श्वेता गौतम एवं फार्मासिस्ट सहित डॉ गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित सैनी मंडल अध्यक्ष सकलडीहा पूर्वी, सत्यम जयसवाल मंडल महामंत्री, आशुतोष सिंह ,अमन रघुवंशी, डीके सिंह, प्रशांत सिंह, रितेश तिवारी ,अनूप सिंह गुड्डू, सिंह पवन चौहान, प्रीति पांडे, अलका राय, मनोज सेठ, शशांक जयसवाल आदि मौजूद रहे!