.
चन्दौली। मे भी अधिवक्ताओं के द्वारा कानपुर की घटना को लेकर विरोध् प्रदर्शन सुरु होगया। आज सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओ ने तहसील गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध किया। वहि अधिक्ताओं ने मांगे पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दि।सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कानपुर की घटना को ले कर आज लामबन्द नजर आये, न्यायिक अधिकारी के ट्रांसफर व अवमानना नोटिस को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े है। और अधिवक्ता एक्ट लागू करने की मांग उठा रहे है। बार एसोसिएशन सकलडीहा के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि न्यायिक भ्रष्टाचार व अधिवक्ताओं के विरूद्व हो रहें अपमान व अत्याचार पर अंकुश लगाया जाय। वही बार के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा की बिना अधिवक्ता के न्याय की कल्पना नहीं की जा सकती और ऐसे मे अगर अधिवक्ताओं के मांगो को पुरा नहीं किया गया तो आने वाले समय मे बहुत बड़ा आंदोल होगा और न्याय की लड़ाई लड़ने वाला खुद की न्याय के लिए सड़क पर उतरने को भी तैयार रहेगा। शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा की अगर मामले पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो अधिवक्ताओं द्वारा पूरे देश मे बड़ा आंदोलन का अगाज किया जायेगा।और अधिवक्ताओं का आंदोलन आगे चलकर बड़ा मोड़ लेगी। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालो में सकलडीहा बार के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र,महामंत्री रामअवध सिंह यादव,अजय कुमार सिंह,सुरेश यादव,नितिन तिवारी, पंकज सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, शैलेन्द्र पांडेय,यशवंत यादव,अतुल तिवारी,राजकुमार सिंह,दुर्गेश सिंह,आशुतोष सिंह, मनोज पांडेय, योगेन्द्र मिश्रा,डीपी सैनी, सुभाष सिंह, प्रभुनाथ पाठक, दशरथ यादव, नंदलाल कुशवाह, अभय मौर्या, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, श्यामजी प्रसाद, जयनारायण, आनंद,कृष्ण शंकर पाठक, सहित अन्य उपस्थित रहें।